| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Mar 16, 2013 - 18:00:51 PM |
Title - गंगा रेलपुल का हो समय पर निर्माणPosted by : irmafia on Mar 16, 2013 - 18:00:51 PM |
|
|
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने गंगा नदी पर पटना में बन रहे रेल सह सड़क पुल को समय पर बनाने के लिए कहा है. रेल सह सड़क पुल के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में गुरुवार को जीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए इसे समय पर बनाया जाये. निर्माण एजेंसी इरकॉन को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो में और तेजी लायी जाये.वर्तमान में इस महासेतु के 123 मीटर के 36 स्टील गार्डरों में से 14 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. पांच स्टील गार्डरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. जीएम ने स्टील गार्डर के निर्माण कार्य से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदुओं की समीक्षा की. साथ ही इसमें आ रही हर परेशानी को दूर करने के सुझाव दिये. इरकान कंपनी एक स्टील गार्डर के निर्माण कार्य में 60 से 65 दिन लगा रही है. इसे 45 से 50 दिनों में बनाने के लिए कहा गया है.जीएम ने कहा कि गुणवत्ता बरकरार रखते हुए स्टील गार्डर को अविलंब बनाया जाये. बैठक में पूमरे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीएस तिवारी, मुख्य इंजीनियर अनिल सिंगारिया, उप मुख्य इंजीनियर धर्मप्रकाश, इरकॉन के हितेश खन्ना, निदेशक बीपी सिंह, महाप्रबंधक पीके सिंह आदि मौजूद थे. |