Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 15, 2012 - 21:00:42 PM


Title - ख्वाजा के उर्स के दौरान ट्रेनों के डिब्बे बढ़ाए
Posted by : railgenie on May 15, 2012 - 21:00:42 PM

अजमेर.रेलवे प्रशासन द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज के 800 वें उर्स मेले के दौरान जायरीन की सुविधा के लिए निम्न गाड़ियों में दिनांक 14 से 31 मई तक साधारण श्रेणी डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी की गई हैं।

गाड़ी संख्या 59601/59602, ब्यावर-अजमेर-ब्यावर, गाड़ी संख्या 09603/09604, अजमेर-पुष्कर-अजमेर होली डे, गाड़ी संख्या 54801/84802, जोधपुर-अजमेर-जोधपुर, गाड़ी संख्या 19654/19655, अजमेर-रतलाम-अजमेर एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर-अजमेर-उदयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-जयपुर-अजमेर होली डे स्पेशल एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 54808/54807, जयपुर-अजमेर-जयपुर सवारी गाड़ी,गाड़ी संख्या 54806/54805, अजमेर-अहमदाबाद-अजमेर,गाड़ी संख्या 54804/54803, जोधपुर-अहमदाबाद-जोधपुर सवारी गाड़ी में एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 59603/59604, अजमेर-उदयपुर-अजमेर में साधारण श्रेणी के दो डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

2 - हतिया-अजमेर-हतिया (03 फेरे) उर्स स्पेशल रेलगाड़ी :

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मेले के दौरान में रेलवे प्रशासन द्वारा हतिया-अजमेर-हतिया (03 फेरे) उर्स स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08611, हतिया-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 16, 22 व16, 22 व 28 मई को हतिया से 23.़30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 5.45 बजे अजमेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-हतिया उर्स स्पेशल रेल दिनांक 18, 24 व 30 मई को अजमेर से 21.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 7.53
बजे हतिया पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमोह जंक्शन, गया, मुगलसराय, मिर्जापुर, इलाहबाद, फतहपुर, कानपुर, इटावा, टूण्डला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, जयपुर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इस गाड़ी में 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान एवं 02 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

छपरा-अजमेर-छपरा स्पेशल ट्रेन संख्या में बदलाव :

छपरा-अजमेर-छपरा उर्स स्पेशल की गाड़ी संख्या में बदलाव कर उसे 05103/05104 संख्या दी गई है।