Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Mar 12, 2013 - 09:01:16 AM


Title - कोडरमा में यार्ड के रिमॉडलिंग का कार्य शुरू
Posted by : TrustMe on Mar 12, 2013 - 09:01:16 AM

झुमरीतिलैया: कोडरमा रेलवे स्टेशन से
निर्माणाधीन तीन परियोजनाओं के
कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
आनेवाले समय में यह जीसी खंड का सबसे
बड़ा स्टेशन के रूप में प्रतिष्ठित होगा।
यहां से पांच रूटों के लिए
ट्रेनों का परिचालन होगा। इसको लेकर
कोडरमा यार्ड के रिमॉडलिंग का कार्य
रविवार से शुरू हुआ। शनिवार को पूर्व-
मध्य रेलवे महेंद्रु पटना के मुख्य
अभियंता यूके इंग्ले, मुख्य अभियंता सिगनल
हाजीपुर, धनबाद के उपमुख्य
अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद, वरीय
अनुभाग अभियंता एनएच चौबे ने
कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म
का निरीक्षण किया और यहां से
कोडरमा-गिरिडीह मेन लाइन, कोडरमा-
तिलैया मेन लाइन, कोडरमा-
रांची वाया हजारीबाग मेन लाइन के
लिए यार्ड के कार्य का विभाजन शुरू करने
पर चर्चा की। इसके मद्देनजर आज से यार्ड
रिमॉडलिंग का कार्य 394/2बी1 के
पास से शुरू हुआ। धनबाद रेल मंडल के मंडल
रेल प्रबंधक सुधीर कुमार ने
बताया कि धनबाद रेल मंडल का सबसे
बड़ा स्टेशन कोडरमा जंक्शन होगा,
जहां की पांच रूटों के लिए
ट्रेनों का परिचालन होगा और
यहां कोडरमा जंक्शन के डीजल स्टाक
का सेंटर बनेगा। इस अवसर पर गौतम
कुमार, राज कुमार, हरिहर मेठ समेत कई
रेल कर्मचारी उपस्थित थे।