| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Mar 16, 2013 - 18:00:48 PM |
Title - कटिहार-मनिहारी रेलखंड का विस्तार करते हुए तेजनारायणपुर तक माह के अंत तक रेल परिचालन शुरूPosted by : irmafia on Mar 16, 2013 - 18:00:48 PM |
|
|
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक रंजीत सिंह विर्दी विशेष सैलून से कटिहार पहुंचे। कटिहार रेलवे स्टेशन पर डीआरएम अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में महाप्रबंधक को गुलदस्ता भेंट कर रेल अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था थी। महाप्रबंधक श्री विर्दी ने बताया कि कटिहार-मनिहारी रेलखंड का विस्तार करते हुए तेजनारायणपुर तक माह के अंत तक रेल परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 18 मार्च को कटिहार-तेजनारायणपुर रेलखंड का निरीक्षण किया जाएगा। बताया कि कटिहार रेलमंडल अंतर्गत विद्युतीकरण कार्य का युद्ध स्तर पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक श्री विर्दी 18 मार्च को कटिहार-जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर एडीआरएम डीएस कुंवर, बीके चौधरी, एसएस सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक शुक्रवार को अपने विशेष सैलून से पटना के लिए रवाना होंगे। |