Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 18, 2013 - 12:00:51 PM


Title - कटक रेलवे स्टेशन पर लावारिस पड़ा है बच्चों का भविष्य
Posted by : nikhilndls on Mar 18, 2013 - 12:00:51 PM

कटक, जागरण संवाददाता। प्लस-2
प्रश्नपत्र लीक घटना को लेकर राज्य
सरकार की जहां चारों तरफ
किरकिरी हो रही है, वहीं कटक रेलवे
डाक विभाग के पास कई बण्डल मैट्रिक
उत्तर पुस्तिका लावारिस अवस्था में देखने
को मिली है। उत्तर पुस्तिका इस तरह
लावारिस अवस्था में पड़े रहने से लोगों ने
कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। उत्तर
पुस्तिका के पास पुलिस
या सुरक्षाकर्मी न होने से
परीक्षा खाता चोरी भी हो सकता है।
रेलवे विभाग की इस तरह
की लापरवाही साल भर मेहनत कर
परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के
साथ खिलवाड़ मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च से मैट्रिक
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
प्रक्रिया शुरू हो गयी। इसके लिए 74
उत्तर पुस्तिका जांच केंद्र बनाए गए हैं।
इस काम में 23 हजार
शिक्षकों को नियोजित किया गया है।
47 केंद्रों में उत्तर पुस्तिका बोर्ड
की तरफ से भेजी जा चुकी है।
कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें विभिन्न
केंद्रों को भेजा गया था।
इस साल उत्तर पुस्तिका रेलसेवा के जरिए
विभिन्न केन्द्रों को भेजी गयी है। 3 दिन
पहले कटक रेलवे स्टेशन पर बोर्ड की तरफ
से उत्तर पुस्तिका भेजी गई थी, जिसे
बड़ी ही लापरवाही के साथ रेल
कर्मचारियों ने स्टेशन पर रखा है। उत्तर
पुस्तिका विभिन्न केन्द्रों पर
पहुंची की नहीं, उन्हें उससे कुछ
लेना देना नहीं है। बोर्ड के एक
अधिकारी ने कहा कि इस संबन्ध में उन्हें कोई
जानकारी नहीं है।