Indian Railways News => Topic started by greatindian on Mar 19, 2013 - 00:00:14 AM


Title - ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रुकेगी होली स्पेशल ट्रेन
Posted by : greatindian on Mar 19, 2013 - 00:00:14 AM

जासंकें, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद
रेलवे स्टेशन पर होली स्पेशल ट्रेन के
ठहराव से हजारों लोगों को सहूलियत
होगी। यह ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
से कोटा तक जाएगी। यह ट्रेन एक अप्रैल
तक चलेगी।
राजस्थान के काफी लोग रोजी-रोटी के
लिए औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आए
हुए हैं, जो त्योहारों पर अपने घर भी जाते
हैं। त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़
भी हो जाती है। इस कारण
यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना
पड़ता है।
यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए
दैनिक यात्री संघ व रेल कम्यूटर्स
एसोसिएशन के पदाधिकारी रेल मंत्रालय
से त्यौहारों पर ट्रेनों के ठहराव के लिए
मांग करते हैं। ऐसे ही अब होली पर्व के
मद्देनजर होली स्पेशल ट्रेन की ओल्ड
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव
की मांग की जा रही थी। इस मांग पर
मंत्रालय ने होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव
फरीदाबाद में भी किया है। होली स्पेशल
ट्रेन सुबह सवा पांच बजे निजामुद्दीन से
कोटा राजस्थान के लिए चलेगी। इस ट्रेन
का ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर
पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे
निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन ओल्ड
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से मथुरा, भरतपुर,
हिंडौन सिटी, गंगानगर सिटी व सवाई
माधोपुर के स्टेशनों पर रुकते हुए
कोटा जाएगी। वही दूसरी ओर दिल्ली से
मथुरा जाने वाली आगरा पैसेंजर ट्रेन अब
फिर से आगरा तक जाएगी। कोहरे के कारण यह ट्रेन मथुरा तक ही जाती थी, लेकिन
मौसम में बदलाव आने पर ट्रेन अब
आगरा तक जाएगी।