Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Mar 19, 2013 - 09:00:30 AM


Title - आरएस रेलवे स्टेशन की समस्या से रूबरू हुए जीएम
Posted by : ConfirmTicket on Mar 19, 2013 - 09:00:30 AM

अररिया, संसू: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के
महाप्रबंधक रंजीत कुमार सिंह
विर्दी सोमवार को जोगबनी जाने के
क्रम में आरएस रेलवे स्टेशन की समस्या से
रू-ब-रू हुए। श्री सिंह अपने विशेष ट्रेन से
जोगबनी जाने के क्रम में आरएस स्टेशन पर
करीब 15 मिनट रूककर लोगों की बाते
सुनी तथा यथासंभव समस्या का समाधान
करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर
जनाधिकार संघर्ष मोर्चा बिहार के
महासचिव रामविनय राय के नेतृत्व में एक
शिष्टमंडल ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन
जीएम श्री सिंह को सौंपा।
क्या है मोर्चा की मांग
मोर्चा ने राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से
यूटीएस कम पीआरएस से अलग करने, आरएस
स्टेशन पर रेल रैक प्वाईट व साइडिंग
लाइन का निर्माण कराने, अर्द्धनिर्मित
प्लेटफार्म संख्या- 2 को पूर्ण कर
यात्री सुविधा बहाल करने, उपरी पैदल
पुल निर्माण कराने, स्टेशन पर डिस्प्ले
बोर्ड लगाने आदि शामिल है।
सीमांचल व चितपुर एक्सप्रेस ठहराव
की मांग
मोर्चा तथा स्थानीय लोगों ने जीएम
श्री सिंह के समक्ष एक बार फिर आरएस
स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस तथा चितपुर
एक्सप्रेस रेल गाड़ी के ठहराव की मांग
उठाई। लोगों ने कहा कि आरएस स्टेशन
उद्योगपतियों, मजदूर वर्ग का क्षेत्र है।
शिष्टमंडल में कौन थे शामिल मोर्चा के महासचिव राम विनय राय के
साथ रेलवे जीएम को ज्ञापन सौंपने वक्त
शिष्टमंडल में मोर्चा संयोजक संजय कुमार
सिंह, नगर पार्षद गौतम साह, पार्षद
पति सुधीर कु. गुप्ता, अध्यक्ष रमेश
प्रसाद सिंह, व्यवसायी राज प्रकाश
केडिया, महेश केडिया, चंदन सिंह, मुस्लिम,
उमा भगत, सुदीप शर्मा, बबलू पासवान
आदि शामिल थे।
बाक्स के लिए
जीएम के आने पर स्टार्ट हुआ जेनरेटर
अररिया: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के
जीएम आरके सिंह विर्दी के आगमन
की सूचना पर सोमवार
को अररिया आरएस स्टेशन पर जेनरेटर शुरू
किया गया। इससे पहले यात्रियों के लिए
जेनरेटर की सुविधा नहीं थी।