| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Dec 31, 2012 - 15:01:13 PM |
Title - आज आयेगी जोधपुर एक्सप्रेसPosted by : railgenie on Dec 31, 2012 - 15:01:13 PM |
|
|
कोहरे के कारण यात्रियों के हौसले पस्त हो रहे हैं. रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक ट्रेनें रेंग-रेंग कर चल रही है. कोहरा में रेलवे ट्रेन चलाना सुरक्षित नहीं समझ रही है. सिग्नल के दिखाई नहीं होने व पटरी के फ्रैक्चर होने की आशंका से 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चल रही है. 20 घंटे से अधिक विलंब से चलने के कारण डाउन कालका व मुंबई मेल को रद्द कर दिया गया.हावड़ा से खुलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस रविवार देर रात 03 : 05 की बजाय सोमवार की शाम 17 : 00 बजे आयेगी. वहीं हावड़ा से शनिवार को खुलने वाली मुंबई मेल रविवार को खुली. शनिवार देर रात 02 : 05 बजे की बजाय रविवार रात 22 : 00 बजे घनबाद पहुंची. वहीं शनिवार देर रात 03 : 05 बजे धनबाद आने वाली जोधपुर एक्सप्रेस रविवार को दिन में अपराह्न 15 : 00 बजे धनबाद पहुंची. रेलवे के अनुसार डाउन लाइन की ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अप लाइन की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है. सबसे अधिक डाउन लाइन की ट्रेनें विलंब से चल रही है. |