Indian Railways News => Topic started by irmafia on Dec 31, 2012 - 12:00:03 PM


Title - आज आयेगी जोधपुर एक्सप्रेस
Posted by : irmafia on Dec 31, 2012 - 12:00:03 PM

कोहरे के कारण यात्रियों के हौसले पस्त हो रहे हैं. रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक ट्रेनें रेंग-रेंग कर चल रही है. कोहरा में रेलवे ट्रेन चलाना सुरक्षित नहीं समझ रही है. सिग्नल के दिखाई नहीं होने व पटरी के फ्रैक्चर होने की आशंका से 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चल रही है. 20 घंटे से अधिक विलंब से चलने के कारण डाउन कालका व मुंबई मेल को रद्द कर दिया गया.हावड़ा से खुलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस रविवार देर रात 03 : 05 की बजाय सोमवार की शाम 17 : 00 बजे आयेगी. वहीं हावड़ा से शनिवार को खुलने वाली मुंबई मेल रविवार को खुली. शनिवार देर रात 02 : 05 बजे की बजाय रविवार रात 22 : 00 बजे घनबाद पहुंची. वहीं शनिवार देर रात 03 : 05 बजे धनबाद आने वाली जोधपुर एक्सप्रेस रविवार को दिन में अपराह्न 15 : 00 बजे धनबाद पहुंची. रेलवे के अनुसार डाउन लाइन की ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अप लाइन की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है. सबसे अधिक डाउन लाइन की ट्रेनें विलंब से चल रही है.
राजधानी समेत कई ट्रेनें 02 से 22 घंटे विलंब से चल रही है. रात की ट्रेनें एक दिन के बाद दूसरे दिन शाम व रात को आ रही हैं. जिसमें जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस शनिवार रात 23 : 45 बजे की बजाय रविवार रात 21 : 00 बजे, नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी रविवार सुबह 06 : 26 की बजाय रात 20 : 30 बजे, नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी रविवार सुबह 06 : 46 की बजाय रात 21 : 00 बजे, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस रविवार दिन में 11 : 05 की बजाय देर रात 01 : 00 बजे, लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस रविवार को 14 : 40 की बजाय 16 : 30 बजे व दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस रविवार शाम 16 : 00 की बजाय 17 : 00 बजे धनबाद पहुंची. ट्रेनों की प्रतीक्षा में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर समय काटना पड़ रहा है. पूछताछ कार्यालय में यात्रियों की 24 घंटे भीड़ जुटी रहती है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा फेल : पूछताछ कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा टांय-टांय फिस हो गयी. छह माह भी ठीक से नहीं चली और यात्री अब माइक से ट्रेनों का समय नहीं पूछ पा रहे हैं. माइक से पूछे गये सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है. कंट्रोल में बैठा रेलकर्मी नहीं सुन पा रहा है. रेलकर्मी रविवार को माइक की गड़बड़ी की वजह से काफी परेशान देखे गये.