Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Mar 17, 2013 - 15:00:17 PM


Title - अब ट्रेनों में खुशबू भरा सफर
Posted by : RailXpert on Mar 17, 2013 - 15:00:17 PM

चन्द्रशेखर, पटना :भारतीय रेल सफाई और
सुगंध के प्रति इतनी सचेत हो गई है
कि सहसा भरोसा नहीं होता। यह
वर्तमान रेलमंत्री पवन कुमार बंसल
की सुरुचि का असर है या रेल बजट
की आलोचना का दबाव, लेकिन इससे
यात्री अच्छा महसूस कर रहे हैं। दानापुर
मंडल से खुलने वाली तमाम प्रमुख
यात्री गाड़ियों (प्रीमियम ट्रेन) से
यात्रा करना अब खुशबू भरा सफर
हो गया है। इन खास गाड़ियों के खुलने से
पहले रूम फ्रेशनर का स्प्रे
किया जा रहा है। मच्छर से बचाव के लिए
कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है।
यात्री डिब्बे के शौचालय के साथ-साथ
कोने-कोने में तिलचट्टा मारने वाला स्प्रे
होता है। ट्रेन में
सफाईकर्मी भी यात्रा कर रहे हैं, इसलिए
यात्रा के दौरान भी शौचालय की सफाई
हो रही है। यात्रा के अंत में यात्रियों से
संतुष्टि फार्म भरवाया जा रहा है।
हावड़ा जन शताब्दी के एसी चेयरकार से आ
रहे यात्री निखिल चन्द्रा ने
बताया कि हावड़ा से ट्रेन खुलने के पूर्व
ही सफाईकर्मी ने पूरी ट्रेन की सफाई
की। इसके बाद रूम फ्रेशनर का छिड़काव
किया। तीन-चार मर्तबा शौचालय
की सफाई की गई। ट्रेन के पटना जंक्शन
पहुंचने के पूर्व ही सफाई कर्मियों ने
संतुष्टि फार्म भरवाया गया जिसमें
लिखा था कि आप सफाई व्यवस्था व रेल
यात्रा से पूरी तरह संतुष्ट हैं। अगर
असंतुष्ट हैं तो किस सेवा में कमी नजर आ
रही है, इसका उल्लेख करें। पटना से
हावड़ा जा रहे यात्री कुमार गौरव अक्सर एसी चेयरकार में
हावड़ा तक यात्रा करते हैं।
उनका कहना है कि पहले ट्रेन में शौचालय
का उपयोग करने के पहले
सोचना पड़ता था। सीट पर बैठते
ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता था।
पहली बार इस ट्रेन में सफाई
की इतनी बेहतरीन व्यवस्था देखने
को मिल रही है। इसी तरह
राजधानी एक्सप्रेस में भी ट्रेन के खुलने के
पूर्व ही खुशबू और मच्छर मारने के लिए
छिड़काव किया जा रहा है। पटना से
शालीमार को जाने वाली दोरंतो और
गरीब रथ में भी यही प्रयोग शुरू
किया जाएगा।