Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jun 03, 2013 - 18:00:04 PM


Title - अब कटरा तक जाएगी ट्रेन, आसान होगी वैष्णो देवी यात्रा
Posted by : ConfirmTicket on Jun 03, 2013 - 18:00:04 PM

अब कटरा तक जाएगी ट्रेन, आसान होगी वैष्णो देवी यात्रा

नई दिल्ली. वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा अब ज्यादा आसान हो सकती है, क्योंकि गुफा मंदिर के आधार शिविर कटरा तक के लिए जुलाई तक कई मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें शुरू करने की तैयारी है। 25 किलोमीटर लंबे उधमपुर-कटरा रेलवे लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है और रेलवे कटरा तक ट्रेन चलाने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए इसे रेल सुरक्षा आयुक्त के सुपुर्द कर देगा। इस पहाड़ी रेलमार्ग को चालू करने से पहले रेलवे बोर्ड के प्रमुख विनय मित्तल और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता इसका पूरी तरह निरीक्षण करेंगे। कश्मीर रेल संपर्क परियोजना से जुड़े उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'नए रेलवे लाइन को चालू करने के लिए सीआरएस से सुरक्षा संबंधी मंजूरी लेनी अनिवार्य है। इस रेलमार्ग के 3.1 किलोमीटर लंबे टी1 सुरंग पर बैलास्टलेस रेल पटरी बिछाने के काम के अलावा बाकी काम पूरे कर लिए गए हैं। टी1 सुरंग पूरे रेलमार्ग की सबसे दुर्गम सुरंग है। मौजूदा समय में यात्री सिर्फ जम्मू तक ट्रेन से जा पाते हैं। वैष्णो देवी जाने के लिए यात्रियों को जम्मू से सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। ये ट्रेनें चलेंगी नई दिल्ली-उधमपुर एक्स. सराय रोहिल्ला-उधमपुर एक्स. जम्मू मेल चंडीगढ़-कटरा एक्स. अहमदाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस दिल्ली-पठानकोट एक्स. उत्तर संपर्क क्रांति कटरा रेल रूट की खासियत 07 सुरंगें, 30 छोटे एवं बड़े पुल हैं इस रेलमार्ग पर 185 फीट की ऊंचाई पर स्थित है एक सुरंग 01 करोड़ श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं हर साल आगे पढ़ें- कैसे करें वैष्णो देवी की यात्रा और ट्रेन में खाना खराब तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत इन्हें भी पढ़िए: गड़बड़झाले के 'गेम' में धोनी का भी नाम, बिंद्रा का खुलासा- रात भर लड़की के साथ रहा था एक... तिरुपति के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु वैष्णो देवी आते हैं वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल करीब 80 लाख श्रद्धालु आते हैं। तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वरैया मंदिर के बाद सबसे ज्यादा तादाद में भक्त वैष्णो देवी के ही दर्शन के लिए आते हैं। वैष्णो देवी मंदिर और आसपास की व्यवस्था का जिम्मा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पास है। कैसे जाएं वैष्णो देवी जम्मू के उत्तर में 52 किलोमीटर की दूरी पर और कटरा से 14 किमी की दूरी पर स्थिति हैं। कटरा करीब 2800 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और जम्मू से यहां पहुंचने में बस से दो घंटे का समय लगता है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जम्मू है, जो कटरा से 48 किमी दूर है। अगर ट्रेन से जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जम्मू तक ट्रेन से जा सकते हैं।