Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 03, 2013 - 12:00:24 PM


Title - अब अचानक नहीं बदलेगा ट्रेन का प्लेटफार्म
Posted by : riteshexpert on Jun 03, 2013 - 12:00:24 PM

इलाहाबाद महाकुंभ की घटना से सबक लेते हुए रेलवे बोर्ड ने अब अचानक किसी भी ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदलने का आदेश जारी किया है। अगर ऐसी जरूरत महसूस भी की जाती है तो स्टाफ को मंडलीय अफसरों से परमीशन लेनी होगी। नए नियम के बाबत सभी स्टेशनों को चिट्ठी भेज दी गई है।
गौरतलब है कि इलाहाबाद स्टेशन पर महाकुंभ मेला के दौरान अचानक प्लेटफार्म बदलने के कारण भगदड़ मच गई थी। इस दौरान भीड़ में दबने के कारण कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार, दोनों ने ही एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था। अलबत्ता, घटना से रेलवे ने सबक लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी स्टेशनों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब अचानक किसी ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदला जाएगा। अगर कभी प्लेटफार्म बदलने की जरूरत होती है तो स्टेशन अधीक्षक को पहले सहायक परिचालन प्रबंधक सामान्य को जानकारी देनी होगी। उनकी अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन का प्लेटफार्म बदलना संभव होगा। यह आदेश मंडल परिचालक प्रबंधक की ओर से बरेली जंक्शन पर भी भेजा गया है।