Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on May 29, 2013 - 00:01:34 AM


Title - udhampur katra railway track will not start till june - जून में कटड़ा तक नहीं दौड़ पाएगी ट्रेन
Posted by : AllIsWell on May 29, 2013 - 00:01:34 AM

नार्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) वीके गुप्ता ने सोमवार को उधमपुर का दौरा कर उधमपुर-कटड़ा रेलवे ट्रैक के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

उन्होंने कटड़ा में बन रही टनल एक का जायजा लिया और कटड़ा तक ट्रेन कब शुरू की जाए, इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की।

जायजा लेने के बाद जीएम ने कहा जून तक ट्रेन शुरू होने की संभावना नहीं है। ट्रेन कब शुरू होगी अभी इसके बारे में बताना संभव नहीं है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ट्रैक बिछाने का काम अभी बाकी है।

उनके साथ डीआरएम एनसी गोयल भी मौजूद थे। जीएम कल सुबह जम्मू स्टेशन पहुंचेंगे और अधिकारियों से बैठक के बाद वापस नई दिल्ली रवाना होंगे।

सुबह करीब नौ बजे विशेष कोच से जीएम रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की और कमियां पाए जाने पर रेलवे के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद जीएम उमाला स्थित रेलवे टनल टी-वन पहुंचे। उन्होंने टनल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ टनल के अंदर चल रहे कार्य को देखा।

निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि टनल नंबर एक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में टनल के अंदर पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है।

पटरी बिछाने का काम पूरा हो जाने के बाद कमीशन रेलवे सुरक्षा की टीम उधमपुर पहुंच कर ट्रैक का ट्रायल लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ट्रेन कटड़ा तक कब पहुंचेगी उनके लिए समय के बारे में बताना अभी संभव नहीं है। गौरतलब है पहले जून में कटड़ा से ट्रेन शुरू करने का दावा किया गया था।