Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on May 31, 2013 - 03:00:44 AM


Title - two compartments of train went off the track in amritsar - पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बेः बड़ा हाद
Posted by : eabhi200k on May 31, 2013 - 03:00:44 AM

अमृतसर.
शंटिंग के दौरान बुधवार दोपहर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। मेन अप लाइन  होने के कारण आने-जाने वाली सभी गाडिय़ां घंटों तक रुकी रही। हालांकि कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त कराने की काम शुरू करवाया। जानकारी के मुताबिक दोपहर लगभग 3.15 बजे ड्राइवर ब्रह्मपाल 11 डिब्बों की ट्रेन को शंटिंग के लिए लेकर जा रहा था कि भंडारी ब्रिज के नीचे अचानक डिब्बे उतर गए। इसके पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच में अधिकारी जुटे हैं। 3.15 बजे के बाद रफ्तार पकडऩे वाली कोई ट्रेन भी देर शाम तक स्टेशन से रवाना न हो पाई। इस कारण छोटे-छोटे बच्चों के साथ आए यात्री खासे परेशान हुए।

ये ट्रेनें हुई प्रभावित शताब्दी शाम 4.55 की बजाय 5.45 पर रवाना हुई। छत्तीसगढ़ शाम 4.15 की बजाय 6.15पर रवाना हुई। डुप्लीकेट हावड़ा शाम 6.10 की बजाय 6.30 पर रवाना हुई। हावड़ा मेल को शाम 6.45 की बजाय 8 बजे रवाना किया गया।

आने वाली गाडिय़ां दादर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पश्चिम सुपरफास्ट आदि गाडिय़ों को जालंधर सहित, बुटारी, टांगरा, खिलचियां आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया।