Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Mar 12, 2013 - 21:00:40 PM


Title - the over healing of dmu will be done in jalandhar only - डीएमयू कोचों की ओवरहॉलिंग जालंधर में ही
Posted by : AllIsWell on Mar 12, 2013 - 21:00:40 PM

जालंधर. जालंधर के डीएमयू कोच को अब पीरियोडिकल ओवरहॉलिंग (पीओएच) के लिए चारबाग (लखनऊ) वर्कशॉप में नहीं जाना होगा। इनकी पीओएच अब जालंधर के डीएमयू शेड में ही होगी। ये आदेश सीएमई अश्विनी लोहानी ने किए हैं। आदेश के बाद डीएमयू शेड में पीओएच का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर पहली शिफ्ट में 40 डीएमयू कोच को पीओएच किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। यदि इसमें डीएमयू शेड सफल रहता है तो आगे भी पीओएच का काम जालंधर में ही होगा। बताया जा रहा है कि चारबाग से पीओएच होकर आ रहे कोच में काम बढिय़ा नहीं होने की शिकायत नार्दर्न रेलवे के उच्चाधिकारियों को की गई थी। मामले की जांच के लिए बीते दिनों सीएमई खुद डीएमयू शेड जालंधर आए थे। इसके बाद ही उन्होंने जालंधर डीएमयू को पीओएच करने का आदेश दिया है।

यह होता है पीओएच डीएमयू कोच का 18 महीने में एक बार पीओएच किया जाता है। इसमें पूरे कोच की ओवरहॉलिंग होती है। इसमें सीटों को खोलकर सही किया जाता है। पंखे खराब हो तो उनकी रिपेयर की जाती है। यदि गेट और शीशे खराब हैं तो उन्हें सही किया जाता। इसमें कोच का सस्पेंशन, ऑयलिंग और दूसरे मैकेनिकल वर्क को चेक किया जाता है।

10 लाख रुपए की लागत से बदलेगी 40 कोचों की सूरत डीएमयू शेड के इंचार्ज रंजीत सिंह सैनी ने बताया कि दस लाख रुपए में 40 कोचों के पीओएच का काम करवाया जा रहा है। इसमें रंगरोगन और इंटरनल खूबसूरती का काम कराया जा रहा है। इसमें सीट और नीचे के फ्लोर को पूरी तरह से चेंज किया जा रहा है। साथ ही पंखे और शीशे को सही कराया जा रहा है। रंगरोगन का काम ठेके पर और मैकेनिकल काम डीएमयू कर्मचारियों से कराया जा रहा है।