Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jan 03, 2013 - 21:00:54 PM


Title - Padarkheda railway staion will be reopen, it was shut down due to terror of dakait - फिर खुलेगा डकैत
Posted by : railenquiry on Jan 03, 2013 - 21:00:54 PM

ग्वालियर।
डकैतों के खौफ के कारण 2005 में बंद किया गया शिवपुरी जिले के पाडरखेड़ा रेलवे स्टेशन फिर शुरू होगा। रेलवे ने इसकी मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सात साल पहले स्टेशन बंद होने से समीपवर्ती सात गांवों के करीब बीस हजार लोग रेल सुविधा से वंचित हो गए थे।

अब स्टेशन का भवन जर्जर हो चुका है तथा लूप ट्रैक भी उखड़ गया है। स्टेशन के निर्माण कार्य के लिए 21 दिसंबर को टेंडर खोले जाने थे, लेकिन किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला। अब फिर से टेंडर की तारीख तय की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया  पूरी होने के बाद छह माह के अंदर काम पूरा करने की योजना रेलवे ने बनाई है। 

रेलवे ने सात साल पहले 2005 में पाडरखेड़ा स्टेशन को उस समय बंद कर दिया था जब गड़रिया डकैत गिरोह ने यहां से रेलवे इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परमार व ट्रॉलीमैन कृपाल सिंह व बंदीलाल का अपहरण कर लिया था।

गिरोह ने कृपाल व बंदीलाल को तो उसी दिन छोड़ दिया था लेकिन इंजीनियर को लगभग एक माह बाद फिरौती वसूल करके मुक्त किया था। अब इस क्षेत्र में कोई भी डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है, इसलिए रेलवे ने इसे चालू करने का फैसला लिया है।

इस स्टेशन के निर्माण के लिए अगस्त माह में भी टेंडर हुए थे लेकिन रेलवे ने इसे निरस्त कर दिया था। उस समय योजना थी कि काम जनवरी,13 तक पूरा करा लिया जाएगा लेकिन टेंडर फिर से बुलाने के कारण योजना पिछड़ गई है।