Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jan 02, 2013 - 06:00:10 AM


Title - Here heading in English for story 8228459 - सांसद ने मांगी बरेली से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन 8228459
Posted by : Mafia on Jan 02, 2013 - 06:00:10 AM

बरेली, जागरण संवाददाता: पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के साथ नैनीताल में हुई सांसदों की बैठक में सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कई सुझाव रखे। जीएम केबीएल मित्तल ने इन सुझावों पर शीघ्र ही अमल कराने का आश्वासन दिया।

सांसद ने बरेली से मथुरा के लिए सीधे ट्रेन की मांग की। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव का सुझाव दिया। इसके साथ ही बरेली जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर एक ही टीन शेड है। यहां एक अन्य टीन शेड डलवाने का सुझाव दिया। छोटी लाइन की सुभाष नगर की टिकट विंडो के पास पर्याप्त सफाई कराने की बात कही।