Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 12, 2012 - 12:00:36 PM


Title - DRM ऑफिस में दिनदहाड़े गोलीबारी, दहशत
Posted by : nikhilndls on May 12, 2012 - 12:00:36 PM

रांची. हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में आज दोपहर रेलवे के ठेके के टेंडर के दौरान जमकर फायरिंग हुई। पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग करने के बाद लोग फरार हो गए।  हालांकि, इस दौरान गोली किसी को लगी नहीं। लेकिन गोली चलने से पूरे ऑफिस में अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने बताया कि टेंडर लेने वाले एक गुट ने टेंडर भरने आ रहे दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग की है। इधर, गोलीकांड के कुछ ही देर बाद गोली चलने वाले विवेक कुमार सिंह ने एसएसपी साकेत सिंह के ऑफिस में सरेंडर कर दिया। वहां उसने बताया कि गोली आत्मरक्षा में चलायी गयी थी। एसएसपी साकेत सिंह के अनुसार, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली लाईसेंस वाले बंदूक से चलायी गयी थी, इसलिए इस आधार पर पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया है।