Indian Railways News => Topic started by irmafia on Mar 04, 2013 - 15:00:10 PM


Title - Bhopal railway station platform NO six - जानिए कौन है भोपाल रेलवे स्टेशन के छठवें प्लेटफॉर्म का रोड़
Posted by : irmafia on Mar 04, 2013 - 15:00:10 PM

भोपाल। 
भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे छठवें प्लेटफॉर्म का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां प्लेटफॉर्म के बगल से सड़क बनाई जानी है, लेकिन इसकी राह में 11 पेड़ और एक्जिट गेट के पास स्थित आधा दर्जन दुकानें अड़चन बनी हुई हैं। इन पेड़ों और दुकानों को हटाने का काम नगर निगम को करना है। यदि इसी तरह देरी होती रही तो प्लेटफॉर्म शुरू होने में २क् मार्च तक का समय लग सकता है।    रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म को तत्काल शुरू करने की पूरी तैयारियां हैं। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का आवागमन शुरू किया जा सके, इसके लिए टॉवर वैगन से बिजली के तार व ओएचई को टेस्ट कर लिया गया है। नगर निगम पेड़ और दुकानें हटा ले तो यह काम जल्दी हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म को पूरी तरह समतल करने, पीने के पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। अगले तीन-चार दिन में यह काम भी हो जाएगा।   रेल अधिकारियों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले इटारसी की ओर से आने वाली 19 से 22 तक कोच  वाली  ट्रेनों को लिया जाएगा। खासकर ऐसी गाड़ियों को, जिनमें खाने-पीने का सामान मिलता हो। नए प्लेटफॉर्म पर कैटरिंग स्टॉल आदि नहीं रखे जाएंगे।   रेलवे सीमा से बाहर हैं दुकानें   रेल सूत्रों का कहना है कि जिन दुकानों के कारण एक्जिट गेट तैयार करने में समस्या आ रही है, वे रेलवे की सीमा से बाहर हैं। इस कारण रेलवे प्रशासन उन्हें हटाने की पहल नहीं कर रहा है।   करेंगे कार्रवाई यदि रेलवे ने छठवें प्लेटफॉर्म की राह में बाधा बन रहे पेड़ों व दुकानों को हटाने के बारे में कोई पत्र लिखा है तो उस पर अमल करेंगे।  विशेष गढ़पाले, नगर निगम कमिश्नर