Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 06, 2017 - 10:45:29 AM


Title - 6 जनवरी की चौरी चौरा एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 06, 2017 - 10:45:29 AM

6 जनवरी को कानपुर से चलने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त कर दी गयी है| ये गाड़ी कानपुर की बजाय इलाहबाद सिटी से जाएगी| गाडी संख्या 15003 कानपुर अनवरगंज - गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस इलाहबाद से रात नौ बजकर बीस मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह सात बजे तक गोरखपुर पहुंचा देगी|

जिन स्टेशनों पर आज ये नहीं जाएगी वो हैं -

  • कानपुर सेंट्रल
  • बिंदकी रोड
  • फतेहपुर
  • खग
  • सिरथु
  • भरवारी
  • इलाहबाद जंक्शन

इसीप्रकार आज छह जनवरी को गोरखपुर से चलकर कानपुर अनवरगंज जाने वाली गाड़ी इलाहाबाद सिटी तक ही जाएगी| 15004  गोरखपुर - कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस गोरखपुर से रात पौने ग्यारह बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह सवा आठ बजे के बाद इलाहबाद सिटी पहुँच जाएगी जहाँ इसे निरस्त कर दिया जाएगा|

-HINDI-