| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Dec 30, 2012 - 12:00:49 PM |
Title - 30 जून तक चार पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही हाजीपुर सेPosted by : railgenie on Dec 30, 2012 - 12:00:49 PM |
|
|
नये वर्ष की पहली तारीख से चार पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही हाजीपुर जंक्शन से ही करने का अस्थायी तौर पर रेलवे ने फैसला किया है। हाजीपुर से आवाजाही करने वाली सभी चारों पैसेंजर ट्रेनें वर्तमान में सोनपुर-बरौनी के बीच चलती है। शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने बकायदा इस संबंध में जारी किये गये विज्ञप्ति में कहा है कि अपरिहार्य कारणों से उक्त ट्रेनों को सोनपुर के बजाए हाजीपुर से आंशिक समापन करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह निर्णय आगमी 30 जून तक ही प्रभावी रहेगा। जिसके बाद ये उन ट्रेनों का परिचालन सोनपुर से ही किया जायेगा। एक जनवरी से 30 जून तक जिन ट्रेनों का परिचालन हाजीपुर से किया जायेगा उनमें ट्रेन नंबर 55241 बरौनी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन, 55242 सोनपुर-बरौनी पैसेंजर ट्रेन, 55243 बरौनी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन तथा 55244 सोनपुर-बरौनी पैसेंजर ट्रेन शामिल है। रेलवे के इस निर्णय से जहां हाजीपुर से यात्रा करने दैनिक यात्रियों में खुशी है वहीं इस निर्णय से सोनपुर के यात्रियों में क्षोभ है। उनका कहना है कि रेलवे ने ऐसा फैसला सोनपुर के यात्रियों के हित में नहीं लिया है। जबकि सोनपुर में रेलवे का मंडल कार्यालय है। यहां से चलने वाली ट्रेनों की समय सारणी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। बहरहाल रेलवे के इस आदेश के बाद एक जनवरी से उक्त सभी ट्रेनों की आवाजाही हाजीपुर से शुरू हो जायेगी। |