Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jan 07, 2013 - 00:00:49 AM


Title - 2013 तक स्टेशन पर लग जाएगी स्वचालित सीढ़ी 9053943
Posted by : Jitendar on Jan 07, 2013 - 00:00:49 AM

भागलपुर, नगर संवाददाता : भागलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एक नंबर प्लेटफॉर्म से दूसरे नंबर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। भागलपुर स्टेशन पर जल्द ही स्वचालित सीढ़ी लगाने की रेलवे की योजना है।

मालदा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आरके गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि भागलपुर स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जगह भी चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर हो चुका है। नक्शा बन गया है। नक्शा को स्वीकृति के लिए पूर्व रेलवे के मुख्यालय को भेजा गया है। डीआरएम ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज का काम अक्टूबर-नवम्बर महीने तक पूरा करने की योजना है। स्वचालित सीढ़ी मार्च 2013 में लगाने की योजना है।