Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 03, 2013 - 15:00:44 PM


Title - 15 मार्च तक पूरा हो ट्रैक
Posted by : nikhilndls on Jan 03, 2013 - 15:00:44 PM

विज्ञापन
रेलवे के चीफ इंजीनियर ने देखा गेज कन्वर्जन का काम, दिए निर्देश
सिटी रिपोर्टर -!- रतलाम
15 मार्च तक ट्रैक का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद लगातार टेस्टिंग होगी। समय का पूरा ध्यान रखें। ये बात रेलवे के सर्वे एंड कंस्ट्रक्शन विभाग के सीई ((चीफ इंजीनियर)) एम.एस. चौहान ने कही है। बुधवार सुबह वे मुंबई से रतलाम आए। सुबह 10.30 बजे स्टेशन जाकर गेज कन्वर्जन का काम देखा। इसके बाद ठेकेदारों से चर्चा की। उन्होंने कहा हर हाल में 15 मार्च तक पटरियां बिछाने का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद 15 दिन में लाइन टेस्ट कर 1 अप्रैल से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक सौंपना है। करीब 30 मिनट तक उन्होंने निर्माण कामों का इंस्पेक्शन किया। इसके बाद डीआरएम ऑफिस में अधिकारियों से मीटिंग की। शाम को वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।
तेजी से उखड़ी पटरियां
बुधवार से प्लेटफॉर्म 2-3 क्षेत्र में लगी मीटरगेज की पटरियां उखाडऩे का काम तेजी से चला। दिनभर में आधी से अधिक पटरियां हटा दी गईं। यहां सिर्फ दो लाइन को ट्रेनों के लिए छोड़ा था। शेष पटरियां पहले ही हटा ली गई थीं।