Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 12:49:25 PM


Title - 10 महीने में एक भी ट्रेन मुंगेर ब्रिज से नहीं गयी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 12:49:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 महीने पहले मुंगेर रेल ब्रिज का उद्घाटन किया था और 10 महीने बीतने के बाद वो जस का तस पड़ा हुआ है| अब तक एक भी ट्रेन इस ब्रिज से नहीं गुजरी है| अबतक रेलवे द्वारा एक मात्र यात्री गाडी चलाई गयी जो तिलरथ (बरौनी और बेगूसराय के पड़ने वाला स्टेशन) और जमालपुर के बीच ही चलती है|
मुंगेर ब्रिज के बनाने में 2700 करोड़ रूपए का खर्च आया था और काफी विलम्ब के बाद तैयार किया गया था| पिछले वर्ष अप्रैल में इसे यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू कर दिया गया था जिसका सीधा फायदा बेगूसराय, खगरिया, मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को पहुंचना था|
रेलवे जोन के कार्यालयों से अभी तक इसपर ट्रेन चलाने की कोई भी सूचना नहीं है| इसके अलावा कुछ लंबी दूरी की गाड़ियों को इधर से चलाया जाना था जैसे - भागलपुर - जम्मूतवी, भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, जयनगर-हावड़ा धुरयं एक्सप्रेस| इन सभी ट्रेनों को आज तक एक बार भी इस मार्ग से भेजने की भी कोई सूचना नहीं है|
ध्यान देने वाली बात ये है की मुंगेर ब्रिज का निर्माण अतिव्यस्त बरौनी - हावड़ा रेल मार्ग पर से भार कम करने के लिए बनाया गया था क्योंकि हावड़ा जाने का ये अलग मार्ग है| इसके बावजूद इसका कोई भी उपयोग नहीं किया जा रहा है|
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालदा डिवीज़न के सिग्नल सिस्टम में परेशानी के कारण ऐसा नहीं हो पाया है| ब्रिज में ऐसी कोई भी खामी नहीं है जिस वजह से इसपर ट्रेनें न चलाई जा सकें|
-HINDI-