Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jan 06, 2013 - 16:00:05 PM


Title - : रेलवे स्टेशनों में खुलेंगे विशेष काउंटर
Posted by : greatindian on Jan 06, 2013 - 16:00:05 PM

आगरा: इस माह इलाहाबाद में शुरू हो रहे कुंभ मेला की तैयारियां आगरा मंडल में भी शुरू हो गई हैं। ट्रेनों की टिकट व पूछताछ के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष काउंटर खोले जा रहे हैं।

रेलवे द्वारा कुंभ मेला के लिए करीब साढ़े सात सौ मेला स्पेशल चलाई जा रही हैं। जबकि इलाहाबाद से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में साधारण, स्लीपर कोचों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। जिससे संगम में स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों से बचाया जा सके। जनसंपर्क अधिकारी भूपिन्दर ढिल्लन ने बताया कि कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा स्टेशनों में पूछताछ केंद्र खोले जा रहे हैं। ट्रेनों में जहरखुरानों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान भी शुरू किया गया है।

34 कर्मचारी रिटायर

आगरा: मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दिसंबर में रिटायर 34 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रेल कर्मचारियों को चार करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इस दौरान मंडल कार्मिक अधिकारी एसके सिंह, एनएम शर्मा, विनीत जैन, राम प्रकाश मौजूद रहे।