| प्रशासन स्टेशन व यात्रियों की समस्याओं को ले गंभीर by eabhi200k on 17 March, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | प्रशासन स्टेशन व यात्रियों की समस्याओं को ले गंभीर on 17 March, 2013 - 03:00 PM | |
जसीडीह स्टेशन पूर्व रेलवे का प्रमुख स्टेशन है. इस स्टेशन की जन समुदाय समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन गंभीर है. यहां की समस्याओं का कैसे समाधान हो इसके लिए हम प्रयासरत है.उक्त बातें पूर्व रेलवे के एजीएम नवीन टंडन ने शनिवार को जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण कर प्रभात खबर से कही. उन्होंने कहा कि देवघर दुमका रेल लाइन से जुड़ने के बाद जसीडीह स्टेशन में यात्रियों और ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है. आने वाले दिनों में ट्रेन में यात्रियों के लोड बढ़ेंगे.लेकिन उस हिसाब से जगह कम है. खाली पड़े जमीन का उपयोग कर समस्याओं को दूर करने पर विचार किया जा रहा है. ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराया जा सके. उन्होंने कहा कि पटना धनबाद इंटर सिटी एक्सप्रेस को पांच अप्रैल तक परिचालन क्यों रद्द किया गया है को देखेंगे.एजीएम श्री टंडन ने स्टेशन, प्लेटफॉर्म, सहायक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, वीआइपी रूम, पोर्टिको, शौचालय, टीआरडी कार्यालय, रेलवे तालाब आदि की जांच की. साथ ही आसनसोल डिवीजन के डीआरएम एसएस गहलोत व विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों को यात्रियों की सुविधाएं आदि को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. | ||