Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 17, 2013 - 17:58:50 PM


Title - 6वीआईपी ट्रेनों के साथ खिलवाड़ यात्रियों का हंगामा
Posted by : railgenie on Aug 17, 2013 - 17:58:50 PM

कानपुर, एक प्रतिनिधि : दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों के मेंटीनेंस से खिलवाड़ हो रहा है। इसका प्रमाण वीआईपी ट्रेनों तक के इंजन फेल होना है। गुरुवार को दिल्ली से आ रही कालका मेल का इंजन भाऊपुर के पास फेल हो गया। तमाम कोशिश के बाद भी इंजन ठीक नहीं किया जा सका तो दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को सेंट्रल स्टेशन लाया गया। इस घटना से ट्रेन ढाई घंटे लेट हो गई। यात्रियों ने हंगामा किया। उधर, गुरुवार रात ही नई दिल्ली से सेंट्रल स्टेशन आ रही शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन भी रास्ते में खराब हो गया। ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई। तीसरी घटना में शुक्रवार को स्वर्णशताब्दी एक्सप्रेस का इंजन नई दिल्ली से चलते ही फेल हो गया। इस घटना से ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पर आई। सेंट्रल स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने बताया रास्ते में ट्रेनों के इंजन फेल होने की जानकारी नहीं है। स्वर्णशताब्दी देरी से स्टेशन पर आई।