Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 27, 2013 - 15:30:31 PM


Title - 6331 दर्शकों ने किया साइंस एक्सप्रेस का परिभ्रमण
Posted by : nikhilndls on Jun 27, 2013 - 15:30:31 PM

सीनी स्टेशन पर लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी छोटे-बड़े एवं छात्र-छात्राओं के लिये आकर्षण का केंद्र बनी है। हर रोज दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को कुल 6331 दर्शकों ने साइंस एक्सप्रेस का परिभ्रमण किया, जबकि प्रथम दिन मंगलवार को 3891 दर्शक पहुंचे थे। जानकारी हो कि साइंस एक्सप्रेस एक विशेष रूप से डिजाइन की गई 16 एसी कोच ट्रेन में स्थापित एक अभिनव मोबाइल प्रदर्शनी है, जो अक्तुबर 2007 से पूरे भारत में भ्रमण कर रही है। देश में चार सफल चरणों के बाद 2012 से यह ट्रेन साइंस एक्सप्रेस-जैव विविधता स्पेशल के रूप में चल रही है। यह ट्रेन 9अप्रैल 2013 को दिल्ली से चली और वर्तमान चरण में यह ट्रेन 9 अप्रैल से 28 अक्टूबर 2013 तक के अपने सफर के दौरान भारत में 67 स्थलों की यात्रा करेगी। प्रत्येक स्थान पर 3-4 दिनों के लिये रुकेगी और प्रदर्शनी खुली रहेगी। साइंस एक्सप्रेस में प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भारत की अद्वितीय जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन और समाज के विभिन्न वर्गो के बीच संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। सीनी में यह ट्रेन मंगलवार को पहुंची और जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा एवं अपर उपायुक्त सीके सिंह ने इसका उद्घाटन किया। सीनी में यह ट्रेन गुरुवार तक रहेगी।