Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 25, 2018 - 13:39:35 PM


Title - 600 रेलवे स्टेशन नवीनीकरण की योजना 90 पर सिमटी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 25, 2018 - 13:39:35 PM

योजना तो थी 600 रेलवे स्टेशनों को चमकाने की लेकिन अब ये योजना 90 स्टेशनों तक सीमित हो गयी है | कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के बाद रेलवे अभी 90 स्टेशनों पर ही ध्यान केंद्रित कर एक निश्चित समय सीमा के अंदर इस कार्य को पूरा करने का प्रयास करेगा | 
इसमें भी अब 22 स्टेशनों का ही पुनर्विकास का कार्य अभी शुरू किया जाएगा जो 2019 के चुनाव से पहले पूरा किया जा सकता है |  रेलवे अब सबसे पहले वाराणसी, अयोध्या, चारबाग, गोमतीनगर, आनंद विहार, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली और बिजवासन स्टेशनों का कार्य पूरा करेगी | इसके बाद कहीं जाकर इलाहबाद, गोरखपुर, झाँसी और मोतिहारी समेत अन्य स्टेशनों का नम्बर आएगा |
योजना को कारगर बनाने के लिए सरकार निजी कंपनियों को 45 वर्ष कि बजाय 99 वर्ष कि लीज पर जमीन उपलब्ध करने पर विचार कर रही है |

-HINDI-