Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 18, 2013 - 17:56:02 PM


Title - 6 अक्टूबर से रांची से कटिहार के बीच चलेगी दीपावली स्पेशल ट्रेन
Posted by : Mafia on Sep 18, 2013 - 17:56:02 PM

रांची रेल मंडल दीपावली को ध्यान में रखते हुए रांची से कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। छह अक्टूबर से रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन (08631) रांची से प्रत्येक रविवार और बुधवार को दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.35 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन (08632) सात अक्टूबर को कटिहार से रांची के लिए दोपहर दो बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 05.35 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से यह स्पेशल ट्रेन छह अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी।