Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 01, 2012 - 21:01:14 PM


Title - 38 रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल
Posted by : nikhilndls on Sep 01, 2012 - 21:01:14 PM

शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के 34 अराजपत्रित कर्मचारी व 4 राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 38 रेलकर्मी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अमिय रमन ने एक सादे समारोह में उन्हें पेंशन संबंधी प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र, समापक भुगतान का चेक और गोल्ड मेडल प्लेटेड प्रदान किया। सेवानिवृत्त होने वाले राजपत्रित अधिकारियों में डा. रंजन श्रीवास्तव, बेकारु आर्या, कपिलदेव व सुनील चंद्र शामिल हैं। अराजपत्रित कर्मियों में भूपाल सिंह, उदयचंद शर्मा, फूलमन यादव, मुन्ना लाल, पारस, श्याम बिहारी, श्रीनिवास, रविंद्र नाथ, ब्रह्मदेव भगत, राजेंद्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, यूसी दास, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामदवन, इंद्रसेन सारंग, जवाहर, सदानंद लोहार, शिवजी, उपेंद्र नाथ शर्मा, मुहम्मद नसीम खां, रमेश प्रसाद, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश चंद्र, सीपी वर्मा, रामसुभग, बालकेश्र्वर, प्रताप नारायण मिश्र, सुरेंद्र नाथ सिंह, मदन शर्मा, सुशोभन बनर्जी, सत्यवान, श्रीमती नीलिमा बेंचुरा तथा श्रीमती कमर जहां रिटायर्ड हुए हैं।