Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Aug 25, 2013 - 18:00:11 PM


Title - 36.40 घंटे में भागलपुर से जम्मू का सफर | PrabhatKhabar.com : Hindi News Portal to Eastern India
Posted by : AllIsWell on Aug 25, 2013 - 18:00:11 PM

भागलपुर: अब भागलपुर से जम्मू तक का सफर 36.40 घंटे में पूरा हो जायेगा. गुरुवार को भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाते ही शहर का रेल संपर्क सीधे जम्मू से जुड़ गया. रात 8.30 बजे सांसद शाहनवाज हुसैन ने दुल्हन की तरह सजी रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखायी. अगले सप्ताह से यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन यानी गुरुवार रात 11.50 बजे भागलपुर जंक्शन से खुलेगी और शनिवार दिन के 12.30 बजे जम्मू पहुंचेगी. इस मौके पर सांसद ने कहा कि अब शहरवासियों के लिए माता वैष्णौ देवी का दर्शन करना आसान हो जायेगा. इस ट्रेन से लखनऊ,गोरखपुर व छपरा जाने वालों यात्रियों को भी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का परिचालन शुरू करवाने के लिए वे काफी दिनों से प्रयासरत थे. आज उनका सपना पूरा हो गया.