Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 22, 2017 - 09:33:40 AM


Title - 31 घंटे बाद शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 22, 2017 - 09:33:40 AM

उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद देर रात  रविवार को ट्रैक पर संचालन बहाल हो सका | रेल अधिकारी अभी मौके पर नजर रखे हुए हैं | सहारनपुर से चलकर दिल्‍ली जाने वाली पेसेंजर ट्रेन को आज रवाना किया गया | ट्रेनों को अभी नियंत्रित गति से निकला जा रहा है | आज सुबह से ही यात्रियों की भीड़ खतौली रेलवे स्‍टेशन  पर देखी गयी |
इससे पहले रात बारह बजकर अड़तीस मिनट पर मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए एक मालगाडी को धीरे-धीरे गुजारा गया । ट्रेनों की गति अभी 15 किलोमीटर प्रति घंटे राखी जा रही है | रात पौने दो बजे नंदा देवी एक्सप्रेस को गुजारा गया था |
-HINDI-