Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 29, 2012 - 18:21:00 PM


Title - 29 बेटिकट धराए
Posted by : nikhilndls on Jul 29, 2012 - 18:21:00 PM

सहरसा : समस्तीपुर मंडल के सहरसा जंक्शन पर गुरुवार को टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 29 बेटिकट यात्री पकड़े गए। 27 बेटिकट यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने जुर्माना वसूलने के बाद मुक्त करने का आदेश दिया जबकि जुर्माना नहीं चुकाने पर दो को जेल भेज दिया गया। टिकट चेकिंग अभियान में चीफ टीटीई रामरतन सिंह, मानसी छापामार दस्ता के प्रभारी आरडी चौधरी एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार शामिल रहे।