Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Aug 31, 2013 - 17:57:53 PM


Title - 250 करोड़ रुपये से होगा रेलवे का विद्युतीकरण
Posted by : Jitendar on Aug 31, 2013 - 17:57:53 PM

दुद्धी (सोनभद्र) : गढ़वा-चोपन रेल पटरी के बीच तीव्र गति इलेक्ट्रिक इंजन चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय ने विद्युतीकरण के लिए हरी झंडी दे दी हैं। इसके लिए दो सौ पचास करोड़ रुपया स्वीकृत कर लिया गया हैं। यह बातें गुरुवार की रात हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के साथ चल रहे धनबाद मंडल के प्रबंधक सुधीर कुमार ने जागरण से वार्ता के दौरान कही। उन्होने बताया कि अब तक उपेक्षित चल रहे गढ़वा-चोपन-सिगरौंली रेल खंड विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जा रहा हैं। आने वाले कुछ ही महीनों बाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदली से नजर आएगी।  दुद्धी (सोनभद्र) : गढ़वा-चोपन रेल पटरी के बीच तीव्र गति इलेक्ट्रिक इंजन चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय ने विद्युतीकरण के लिए हरी झंडी दे दी हैं। इसके लिए दो सौ पचास करोड़ रुपया स्वीकृत कर लिया गया हैं। यह बातें गुरुवार की रात हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के साथ चल रहे धनबाद मंडल के प्रबंधक सुधीर कुमार ने जागरण से वार्ता के दौरान कही। उन्होने बताया कि अब तक उपेक्षित चल रहे गढ़वा-चोपन-सिगरौंली रेल खंड विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जा रहा हैं। आने वाले कुछ ही महीनों बाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदली से नजर आएगी। विद्युतीकरण के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि गढ़वा से चोपन तक इसके विस्तारीकरण के लिए निविदा निकाली जा चुकी है। आने वाले कुछ ही दिनों में इस पर काम शुरु हो जाएगा। उन्होने लगभग डेढ़ वर्ष में इस कार्य को पूर्ण होने की उम्मीद जताई हैं। इसके अलावा उन्होने बताया कि क्षेत्र के लगभग सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर यात्री शेड व बेंच बनाने का कार्य शुरु कराया जा चुका है। इस मौके पर उनके साथ सीनियर डीसीएम दयानंद जी, डीटीएम चोपन विश्वरंजन, सीटीआई जगदीश प्रसाद समेत तमाम रेल अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला
रेल रोको आंदोलन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक विपिन बिहारी व अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार से मिला। दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन इंटरसिटी,स्वर्ण जंयती, हावड़ा भोपाल समेत इस रूट पर चल रहे अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव,स्टेशन को कम्प्यूटरीकृत आरक्षण की व्यवस्था समेत आठ सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि ने महाप्रबंधक व उप महाप्रबंधक समेत रेलवे के अन्य उपस्थित शीर्ष अधिकारियों को दुद्धी तहसील मुख्यालय के भौगोलिक स्थिति के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए रेल संबधित समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि मांगों के समर्थन में सर्वदलीय मंच के बैनर तले आगामी चार सिंतबर को आंदोलन की तैयारी पूरे शबाब पर है। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद महाप्रबंधक ने उन्हे आश्वस्त किया कि मांग पत्र में उनके स्तर की मांगों पर विचार कर एक दो दिन के अंदर निर्णय ले लिया जाएगा। जबकि मंत्रालय स्तर के मांगों के बाबत कहा कि संस्तुति के साथ उसे विशेष रुप से भेजे जाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अछैबर नाथ गुप्ता, दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी समेत कई लोग शामिल थे।