Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 23, 2013 - 12:00:28 PM


Title - 24 को रेल पटरी पर धरना
Posted by : greatindian on Aug 23, 2013 - 12:00:28 PM

मधेपुरा-मुरलीगंज रेल परिचालन, राज्यरानी सुपर एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस एवं हाटेबाजारे एक्सप्रेस को मधेपुरा तक चलाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 24 अगस्त को मधेपुरा रेलवे स्टेशन और पटरी पर धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी देते हुए जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर ने बताया कि विगत दिन मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर संघर्ष समिति के बैनर तले सर्वदलीय धरना में रेल मंडल समस्तीपुर के अधिकारियों ने डीएम के समक्ष आश्वस्त किया था कि 15 अगस्त तक मुरलीगंज-मधेपुरा रेलपथ पर ट्रेन चलेगी। लेकिन फिर यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ। लिहाजा हम विवश होकर सुबह दस बजे से रेल पटरी पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखेंगे।