| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on May 17, 2013 - 08:00:09 AM |
Title - सुबह आठ से 12 बजे तक एजेंट द्वारा बुक कराए टिकट पर सफर करेंगे तो लगेगा जुर्मानाPosted by : AllIsWell on May 17, 2013 - 08:00:09 AM |
|
|
नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक एजेंटों से आईआरसीटीसी के जरिए ई-टिकट न खरीदें। रेलवे ने यह समय सिर्फ यात्रियों के लिए रिजर्व कर दिया है। रोज इस समय में आईआरसीटीसी से एजेंट ई- टिकट बुक नहीं करा सकेंगे। इस समय में एजेंटों से खरीदे गए सामान्य या तत्काल ई-टिकट को रेलवे रद्द कर देगी और रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी करेगी। रेलवे ने यात्रियों को ज्यादा चार्ज लेने वाले एजेंटों से भी सावधान रहने की सलाह दी है। आधिकारिक एजेंटों की सूची आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दर्ज है और रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को इन्हीं एजेंटों से टिकट बुक कराना चाहिए। रेलवे ने यात्रियों ने अनुरोध किया है कि रिजर्वेशन के फॉर्म पर उनका सही मोबाइल नंबर दर्ज हो। इससे उनके मोबाइल पर टिकट, बुकिंग और एजेंट चार्ज का एसएमएस आएगा और वे ज्यादा चार्ज ऐंठने वाले एजेंटों से बच सकेंगे। टिकट बुक या रद्द कराने पर यात्रियों को एजेंट से बुकिंग या रद्द कराने की रसीद भी लेनी चाहिए। टिकट रद्द वही एजेंट करेगा जिसने टिकट बुक कराया था और वह भी बिना एक्स्ट्रा चार्ज लिए हुए। रेलवे का कहना है कि बिजी सीजन में कई एजेंट यात्रियों से ज्यादा रकम ऐंठते हैं। इससे बचने के लिए रेलवे ने एजेंटों से बुक कराए जाने वाले टिकट का चार्ज की घोषणा की है। एजेंटों से टिकट बुक कराने पर एसी- फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड का बुकिंग चार्ज 40 रुपए और स्लीपर का बुकिंग चार्ज 20 रुपए है। |