Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 26, 2013 - 00:00:12 AM


Title - बरौनी में ट्रेन का ठहराव नहीं होने से रोष
Posted by : Mafia on Apr 26, 2013 - 00:00:12 AM

निज प्रतिनिधि, बरौनी (बेगूसराय): कामाख्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का बरौनी जंक्शन पर ठहराव नहीं किए जाने से स्थानीय बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों में काफी रोष है।
जनकल्याण सेवा समिति बरौनी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव मो. लालबाबू, कोषाध्यक्ष सुधीर राय शर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि जब से बाइपास का निर्माण हुआ, तबसे रेलवे द्वारा बरौनी जंक्शन को रोड साइड स्टेशन में तब्दील करने की साजिश की जा रही है।
इसका नतीजा है कि बरौनी जंक्शन होकर गुजरने वाली कटिहार- पटना रूट की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को यहां से हटाकर बाइपास होकर चलाया जा रहा है। इन लोगों ने सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बरौनी जंक्शन पर करने की मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।