Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 01, 2013 - 06:00:04 AM


Title - ट्वाय ट्रेन के विकल्प मार्ग निर्माण की कवायद
Posted by : greatindian on May 01, 2013 - 06:00:04 AM

कर्सियांग, निज संवाददाता : न्यू जलपाईगुड़ी से कर्सियांग तक ट्वाय ट्रेन के ट्रैक निर्माण की योजना है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। रेल मंत्रालय ने डीएचआर सेवा को दुरूस्त करने के लिए 80 करोड़ से अधिक राशि आवंटित की गई है।
यह जानकारी दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के निदेशक एमडी भूटिया ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि तीनधरिया क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ट्रैक के विकल्प के तौर पर इस मार्ग का निर्माण किया जाना है। भूटिया ने बताया कि इसके लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूस्खलन से प्रभावित तीनधरिया मार्ग के निर्माण की बाबत उन्होंने कहा किनेशनल हाइवे ऑथरिटी ने 14 माइल क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। राजमार्ग का मरम्मत होते ही ट्रैक निर्माण का कार्य आंरभ हो जाएगा। तीनधरिया स्थित रेलवे कारखाना के पीछे स्थिति रेलवे ट्रैक की स्थिति भयावह है। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण से यह सेवा निर्बाध गति से जारी रहेगी। मालूम हो कि करीब तीन साल पहले आए भूस्खलन से ट्रैक तबाह हो गया था। पर्यटक इस सेवा के आनंद लेने से वंचित हैं।