Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 30, 2013 - 18:00:55 PM


Title - ट्रेन में अय्याशी करने वाले टीटीई के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं
Posted by : puneetmafia on Apr 30, 2013 - 18:00:55 PM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच में अय्याशी करते पकड़े गए टीटीई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बजाय रेल प्रशासन पुलिसिया रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर न संदिग्ध टीटीई से पूछताछ की और न ही संबंधित कोच के ऑन ड्यूटी टीटीई से जवाब तलब किया। इससे रेल यात्रियों में काफी नाराजगी है।
दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक अनुराग सचान कहते हैं कि वे जबतक पुलिस व गुवाहाटी रेल प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट नहीं देख लेते, तब तक विभागीय कार्रवाई नहीं करेंगे और कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है। रंगे हाथ पकड़े गए टीटीई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से रेल यात्रियों में खासी नाराजगी है। उनकी आपत्ति इस बात को लेकर है कि दोषी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला और बढ़ता जाएगा।
बता दें कि 26 अप्रैल की सुबह डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच में जीआरपी असम ने तीन टीटीई को चार महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। मौके से दो टीटीई भाग निकले थे, लेकिन एक टीटीई पकड़ा गया था। कोकराझाड़ थाने में पूछताछ के दौरान ट्रेन में सफर कर रही बेटिकट तीनों महिलाओं ने टीटीई को पहचानने से ही इंकार दिया था। इस कारण पूछताछ के बाद टीटीई को छोड़ दिया गया था।