Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 22, 2012 - 00:00:35 AM


Title - Transported by rail roko agitation and politica ldamage-to-railway - रेल रोको आंदोलन व राजनेताओं ने
Posted by : RailXpert on Jun 22, 2012 - 00:00:35 AM

भारत सरकार से रेलवे के घाटे की भरपाई की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन शुक्रवार को
-----

जयपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने कहा है कि रेलवे के घाटे के लिए सब ज्यादा जिम्मेदार रेल रोको आंदोलन व राजनेताओं के आपसी स्वार्थ हैं। आंदोलन से ट्रेनें ठप हो जाती है। साथ ही राजनेताओं के दबाव में घाटे वाले मार्गों पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में रेलवे साल दर साल घाटे में डूबता जा रहा है। रेलवे कर्मचारी अब घाटे की भरपाई की मांग को लेकर शुक्रवार को जवाहर सर्किल स्थित रेलवे मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता और मंडल मंत्री रमेश कुमार ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि इन दो कारणों से रेलवे को हो रहे नुकसान की भरपाई भारत सरकार को करनी चाहिए। भारत सरकार अगर नुकसान की भरपाई नहीं करेगी तो रेलवे को आधुनिक नहीं बनाया जा सकता। न ही सुरक्षा और संरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जा सकते हैं। मेहता ने कहा कि इस मांग को लेकर सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन स्थित संघ के मुख्यालय से रेल कर्मचारी बसों में सवार होकर जवाहर सर्किल जाएंगे। यहां वे रेलवे मुख्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन करेंगे।