Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 02, 2013 - 18:01:17 PM


Title - - नए नियम ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी - Amar Ujala
Posted by : puneetmafia on Jul 02, 2013 - 18:01:17 PM

वाराणसी। एक जुलाई से लागू नए नियम ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जनरल टिकट लेने के तीन घंटे के भीतर ही वापस करने और किसी वजह से ट्रेन छूट जाने पर टिकट की वापसी न होने के नियम से यात्री हैरान हैं। कैंट स्टेशन पर नियम लागू होने के पहले ही दिन टिकट वापस करने को लेकर यात्रियों और कर्मचारियों में कई बार किचकिच हुई।

कैंट स्टेशन पर सोमवार को यात्री महानगरी और कामायनी एक्सप्रेस के जनरल टिकट वापस करने के लिए काफी परेशान दिखे। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब काउंटर पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने नए नियम का हवाला देकर टिकट वापस करने से मना कर दिया। इसको लेकर यात्रियों और कर्मचारियों में कई बार कहासुनी हुई। इसके बाद यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। कई ऐसे भी थे जिनके साथी समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे तो कुछ ने एडवांस में दो या तीन दिन पहले टिकट लिया था। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय यात्रियों को रेलवे के नए नियम के बारे में बताकर किसी तरह शांत कराया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले लिया गया एडवांस टिकट ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले तक ही निरस्त होगा। इसके बाद टिकट वापस नहीं होगा। जबकि अभी तक ट्रेन छूटने के तीन घंटे बाद तक टिकट की वापसी होती थी। वहीं, यात्रा न करने की स्थिति में आरक्षित टिकट एक महीने के अंदर निरस्त कराने की सुविधा थी लेकिन अब इस अवधि को घटाकर 10 दिन कर दिया गया है