| चार घंटे खड़ी रही सरयू-जमुना एक्सप्रेस by nikhilndls on 01 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | चार घंटे खड़ी रही सरयू-जमुना एक्सप्रेस on 01 May, 2013 - 03:00 PM | |
मुहम्मदाबाद गोहना : क्षेत्र के उतरेजपुर गांव के पास अमृतसर से जयनगर को जाने वाली सरयू-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे अचानक खराबी आ गई। इससे ट्रेन लगभग चार घंटे तक खड़ी रही। बाद में आजमगढ़ से आए दूसरे इंजन से इसे आगे ले जाया गया। ट्रेन खड़ी होने के चलते कस्बे का रेलवे समपार बंद रहा। इसके चलते जाम की स्थिति तो रही ही, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। | ||