| Indian Railways News => | Topic started by sushil on Sep 18, 2013 - 14:55:42 PM |
Title - 21 को ट्रेन रोकने का ऐलान, वीकली एक्सप्रेस न चलाने पर भड़का मोर्चाPosted by : sushil on Sep 18, 2013 - 14:55:42 PM |
|
|
ऊना से हजूर साहिब नांदेड के लिए वीकली एक्सप्रेस टे्रन न चलाने पर जनहित मोर्चा भड़क उठा है। इसके विरोध में मोर्चा के कार्यकर्ता 21 सितंबर को यहां रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा टे्रन भी रोकी जाएगी। इसी सिलसिले में 18 सितंबर को मोर्चा के पदाधिकारी टे्रन रोकने के लिए डीसी अभिषेक जैन और ऊना रेलवे स्टेशन के प्रभारी को ज्ञापन देंगे। इस बात की जनहित मोर्चा के प्रवक्ता राजीव भनोट ने पुष्टि की है। |