Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 25, 2017 - 13:27:33 PM


Title - 200 किमी की रफ़्तार के लिए रूस के ये पांच बदलाव लाने को कहा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 25, 2017 - 13:27:33 PM

पिछले साल अक्टूबर में भारतीय रेलवे और रूस के बीच हाई-स्पीड ट्रैन चलाने का करार हुआ था| ये करार 575 किमी लंबे नागपुर - सिकंदराबाद मार्ग के लिए हुआ है जिसपर ट्रेन की गति को 200 किमी प्रति घण्टा करने के लिए रूस ने ये पांच बदलाव लाने को कहा है -

  • नई रेक जो 200 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार पर आसानी से चल सके|
  • आधारिक संरचना में कुछ मूल बदलाव लाने की जरूरत है क्योंकि मार्ग में बहुत से ऐसे बड़े पुल आते हैं जहाँ ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ती है| इस कार्य के लिए रूस ने कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किये हैं |
  • रेलरोड स्विच जो ट्रेन को तेज गति में एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर भेजते हैं; उन्हें बदलना पड़ेगा| भारत में उपयोग में लाये जाने वाले स्विच 200 किमी प्रति घण्टे की गति पर काम नहीं करेंगे |
  • अभी भारतीय रेल रेडियो कम्युनिकेशन के द्वारा चलती ट्रेन से स्टेशन या अन्य जगह पर जानकारी आदान प्रदान करता है| 200 किमी प्रति घण्टे की गति के लिए डिजिटल कम्युनिकेशन की आवश्यकता पड़ेगी|
  • सुरक्षा दृष्टि से ओवरपास, एंटी-कॉलिजन, आटोमेटिक अलार्म और एंटी-रैम बैरियर जैसी चीजें लगनी पड़ेंगी|

दोनों ही देशों ने इस प्रोजेक्ट के लिए साझा तरीके से पैसे लगाने का करार किया है जो बराबरी में बांटा जाएगा|

-HINDI-