Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 18, 2012 - 12:18:34 PM


Title - 20 जुलाई शुक्रवार से छपरा से चलेगी ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस
Posted by : riteshexpert on Jul 18, 2012 - 12:18:34 PM

सूरत से वाराणसी के मध्य चलने वाली ट्रेन 12945/12946 ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस इसी 20 जुलाई शुक्रवार से छपरा स्टेशन से संचालित की जाएगी। इस गाड़ी को रेलवे बजट 2012 में विस्तार देने की घोषणा की गई थी। गाड़ी सूरत से 9.35 बजे चलकर 11 बजे वाराणसी, 12.9 बजे जौनपुर, 1.05 बजे शाहगंज, 2.05 बजे आजमगढ़, 3.0 बजे मऊ और 4.25 बजे बलिया होकर 6.35 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 9.0 बजे छपरा से चलकर उक्त स्टेशनों से होते हुए 6.50 बजे सूरत पहुंचेगी। इस गाड़ी में 03 थर्ड एसी, 13 स्लीपर, 04 सामान्य, 81 पेंट्री कार, 02 एसएलआर बोगियां होंगी।