Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 10:16:16 AM


Title - 19409 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस आज निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 10:16:16 AM

19409 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस को आज फिर निरस्त कर दिया गया| ये गाड़ी गुरुवार और शुक्रवार को जाती है| कल अर्थात गुरुवार को जाने वाली गाड़ी भी निरस्त कर दी गयी थी और आज भी ये निरस्त है|
ये गाड़ी आज सुबह साढ़े ग्यारह के बाद जाती है और दूसरे दिन रात आठ बजे तक गोरखपुर पहुँचती है| साबरमती, महेसाना, अजमेर, जयपुर, मथुरा, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ होते हुए ये गोरखपुर पहुँचती है|
अजमेर पहुँचने का इसका समय चलने वाले दिन में रात नौ बजे का है वहीँ जयपुर उसी रात साढ़े ग्यारह बजे का| मथुरा ये अगले दिन सुबह साढ़े चार से पहले पहुँचती है वहीँ कानपुर ये अगले दिन दोपहर बारह बजे और लखनऊ दोपहर दो बजे तक पहुँचती है|

-HINDI-