Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 24, 2018 - 13:12:56 PM


Title - 19 घंटे का सफर 36 घंटे में पूरी कर रही ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 24, 2018 - 13:12:56 PM

इन दिनों ट्रेनों के लेट होने से यात्री बहुत परेशान हो रहे हैं | आनंदविहार से मुजफ्फरपुर तक का सफर 19 घंटे में पूरा होता है जिसे ट्रेनें 36 घंटे में पूरा कर रही हैं | गुरुवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस आनंद विहार से 13 घंटे विलम्ब से खुली | इसके बाद रास्ते में विलम्ब होती रही | सोमवार की रात में 36 घंटे विलम्ब से ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आयी | पैंट्रीकार संचालक ने भी हाथ खड़े कर दिए थे क्योकि ट्रेन में कोई बीच खाद्य सामग्री नहीं बची थी |
इसी तरह से मुजफ्फरपुर से चलने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस 13  घंटे, शहीद 8  घंटे, बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 13  घंटे, बिहार सम्पर्क क्रांति 11  घंटे, हमसफर एक्सप्रेस 7  घंटे विलम्ब रही |

-HINDI-