Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 24, 2012 - 18:00:59 PM


Title - 187 किलोमीटर के सफर में नौ स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन -झांसी- बांद्रा एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन शुरू
Posted by : nikhilndls on Jul 24, 2012 - 18:00:59 PM

ग्वालियर-श्योपुर के बीच 187 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज रेल परियोजना 3712 करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी। ट्रेन के लिए नौ स्टॉपेज स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि क्रॉसिंग स्टेशनों की संख्या 24 रहेगी। अधिकारियों ने परियोजना के प्रारूप को फाइनल कर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने 2012 के बजट में इस परियोजना का कार्यालय खोलने के लिए अलग से बजट आवंटित किया था, परंतु यह बहुत कम था। उम्मीद जताई जा रही है कि 2013 के बजट में इस परियोजना के लिए पर्याप्त राशि आवंटित कर दी जाएगी और यह परियोजना शुरू हो सकेगी। 187 किमी लंबी इस परियोजना में लाइन पर छह रेल ओवरब्रिज, 168 अंडरब्रिज, 58 बड़े पुल व 363 छोटे पुल का निर्माण कराया जाएगा।इसी परियोजना में श्योपुर से डिगोद तक 96 किलोमीटर रेल लाइन भी डाली जाएगी। इससे ग्वालियर सीधे कोटा के रास्ते राजस्थान से जुड़ जाएगा।
झांसी- बांद्रा एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन शुरू नहीं हुआ
झांसी-बांद्रा वाया ग्वालियर-शिवपुरी एक्सप्रेस का शुभारंभ 27 जुलाई को केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया झांसी में करेंगे। ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में अब मात्र छह दिन शेष हैं, लेकिन इसमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। ट्रेन का नियमित संचालन 30 जुलाई से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि ट्रेन में रिजर्वेशन प्रक्रिया 120 दिन पहले शुरू किए जाने का प्रावधान है। रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू न होने से 27 जुलाई को बांद्रा की ओर जाने वाली ट्रेन के रिजर्वेशन कोच खाली जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ का इंजन खराब

दिल्ली से ग्वालियर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह १क्.४५ बजे रायरू स्टेशन के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन लगभग सवा घंटे बीच रास्ते में खड़ी रही। बाद में इंजन को ठीक कर ट्रेन को दोपहर 12 बजे रवाना किया गया। ग्वालियर स्टेशन पर इंजन बदले जाने के कारण भी ट्रेन लगभग 30 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन से 12.45 बजे के बाद ट्रेन झांसी की ओर रवाना की गई।