Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 12, 2013 - 20:57:01 PM


Title - 18 से ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त शुल्क
Posted by : AllIsWell on Sep 12, 2013 - 20:57:01 PM

गया : पितृपक्ष मेले के दौरान रेलयात्रा पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क 18 सितंबर से लागू हो जायेगा. यह शुल्क 15 रुपये से अधिक के टिकटों पर ही लागू होगा. कॉमर्शियल क्लर्क लालबाबू ने बताया कि लोकल ट्रेन, मेल व एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी व स्लीपर क्लास में पांच रुपये अतिरिक्त लिये जायेंगे.
इसके अलावा एसी चेयरकार में 10 रुपये, एसी द्वितीय श्रेणी में 15 रुपये व एसी प्रथम श्रेणी में 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. यह नियम पांच अक्तूबर तक लागू रहेगा.